Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

]

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
3 13 1774828991

गुजरात के वापी में डूंगरी फालिया के पास बनी मदीना मस्जिद के परिसर में देर रात अचानक आग लग गई। जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वापी फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसा रात 3.30 बजे हुआ।

आज की बाकी बड़ी खबरें…

बिना एक्स्ट्रा चार्ज प्लेन की 60% सीटें 20 अप्रैल से मिलेंगी

Plin 1774829255

देश की एयरलाइंस 20 अप्रैल से किसी भी उड़ान में कम से कम 60% सीटें बिना कोई अतिरिक्त शुल्क लिए देना शुरू कर देंगी। विमानन नियामक डीजीसीए के मुताबिक, संशोधित हवाई परिवहन सर्कुलर 20 अप्रैल से प्रभावी होगा। अभी 20% सीटें बिना अतिरिक्त शुल्क बुक की जा सकती हैं। बाकी के लिए भुगतान करना पड़ता है।

मणिपुर में नगा गुटों में खूनी संघर्ष, प्रतिबंधित संगठन के 4 कैडर ढेर

मणिपुर के कम्जोंग जिले के हॉन्गबेई गांव में शनिवार रात प्रतिबंधित नगा उग्रवादी संगठन एनएससीएन (पूर्वी फ्लैंक) के 4 कैडर प्रतिद्वंद्वी गुट के हमले में मारे गए। घटना रात करीब 9 बजे की है, जब संगठन के 6 लोग एक वाहन से जा रहे थे। तभी विरोधी गुट के उग्रवादियों ने वाहन रोककर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

चार कैडरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो किसी तरह बचकर भाग निकले। यह हमला नगा गुटों के बीच लंबे समय से चल रहे संघर्ष का हिस्सा माना जा रहा है। एनएससीएन के अलग-अलग गुट नगालिम यानी एक संयुक्त नगा क्षेत्र की मांग करते हैं। हालांकि नेतृत्व, इलाकाई प्रभुत्व और वसूली को लेकर इनके बीच टकराव जारी रहता है।

नागपुर के पास मेमू ट्रेन पटरी से उतरी; बालाघाट से इतवारी जा रही थी, कोई यात्री घायल नहीं

68715 1774828402

मध्य प्रदेश के बालाघाट से महाराष्ट्र के इटवारी जा रही एक ट्रेन रविवार को नागपुर के पास पटरी से उतर गई। घटना रात करीब 9.45 बजे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के तहत कलमना और कामठी के बीच हुई, जिसमें कोई भी घायल नहीं हुआ। बालाघाट-इटवारी मेमू ट्रेन (68715) के पहले कोच के आगे के दो पहिए पटरी से फिसल गए।

एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि ट्रेन नियंत्रित गति से चल रही थी, जिससे किसी भी यात्री को नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि ट्रेन में सवार यात्री सुरक्षित रहे और रेल यातायात पर भी कोई खास असर नहीं पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेन के पटरी से उतरने से ठीक पहले उन्हें एक ज़ोरदार धमाके जैसी आवाज़ सुनाई दी थी। यह भी पाया गया कि टक्कर के कारण ट्रेन के एक कोच का पहिया क्षतिग्रस्त हो गया था। घटनास्थल पर मरम्मत और बहाली का काम शुरू हो गया है।

समुद्र में गिरने से बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत, ओडिशा के तलसारी में शूटिंग कर रहे थे

Rahul 12 1774811954

बंगाली अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी की ओडिशा के तलसारी में शूटिंग के दौरान समुद्र में गिरने से मौत हो गई। समंदर में गिरने के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया। हालांकि उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। राहुल 42 साल के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी प्रियंका सरकार और एक बेटा हैं।

  • Related Posts

    Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

    ] Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 1 घंटे पहले कॉपी लिंक दिल्ली सरकार ने पुरानी दिल्ली में यमुना के बाढ़ क्षेत्र…

    Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

    ] Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 30 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली सरकार ने पुरानी दिल्ली में यमुना के बाढ़ क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

    Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

    Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

    Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

    Govt Schools 3-Year Master Plan

    Govt Schools 3-Year Master Plan

    यूपी-बिहार में बारिश, राजस्थान में ओले गिरे:एमपी में आंधी, हिमाचल में बर्फबारी का अलर्ट; गुजरात का राजकोट देश में सबसे गर्म

    खबर हटके- गर्दन से खींची 9000 किलो की बस:चूहे खा गए रिश्वत के 10 हजार रुपए; बीयर पीने के लिए जूता गिरवी रखने का नियम

    खबर हटके- गर्दन से खींची 9000 किलो की बस:चूहे खा गए रिश्वत के 10 हजार रुपए; बीयर पीने के लिए जूता गिरवी रखने का नियम
    ×