मुरथल ढाबे पर परांठे खाने गए 2 दोस्तों की मौत:सोनीपत में कार डिवाइडर से टकराई, 5 घायल; एक की होने वाली थी शादी


]

Comp 131 1774253250
सोनीपत में नेशनल हाईवे (GT रोड) पर रात को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार 2 युवकों की मौत हो गई। जबकि इनके पांच अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हैं। सभी दिल्ली से परांठे खाने के लिए मुरथल के ढ़ाबे पर आए थे। हादसा वापस लौटते समय हुआ। कार चला रहे युवक की सगाई हो चुकी थी और जल्द शादी होने वाली थी। उसके पिता की भी मौत हो चुकी है। मृतक युवकों की पहचान बिलाल (25) निवासी चांद बाग, नॉर्थ ईस्ट (भजनपुरा दिल्ली) और विशाल (24 वर्ष) निवासी नंद नगर दिल्ली के तौर पर हुई है। कार बिलाल चला रहा था। बाकी पांच दोस्तों को हादसे में मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची राई थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भेजा। छानबीन जारी है। पूरे हादसे को सिलसिलेवार ढ़ंग से पढ़ें… रात को बना मुरथल आने का प्रोग्राम: दिल्ली के चांद बाग और भजनपुरा इलाके के रहने वाले 7 दोस्तों ने रात को मुरथल के ढ़ाबों पर आने का प्रोग्राम बनाया। रात को 1 बजे के करीब अपनी कार में सवार होकर मुरथल (सोनीपत) के लिए रवाना हुए। ढ़ाबे पर खाएं परांठे: कार में सभी युवक ठीक ठाक रात को मुरथल पहुंच गए। यहां के मशहूर ढाबे पर खाना खाया। इसमें परांठे भी शामिल रहे। इसके बाद वे अल सुबह मुरथल से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। कार को 25 वर्षीय बिलाल चला रहा था। राई के पास बेकाबू हुई कार: युवक नेशनल हाईवे 44 पर मुरथल से बहालगढ़ होते हुए दिल्ली के लिए रवाना हुए। वे राई के पास पहुंचे ही थे कि उनकी तेज रफ्तार कार का अचानक संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित होकर कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई। इससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दो युवकों की मौके पर ही मौत: कार के डिवाइडर से टकराने के बाद इसमें सवार 7 दोस्तों में से बिलाल (25) और विशाल (24) की मौके पर ही मौत हो गई। पांच अन्य साथी साहिब, ऊकेद, राहुल, फरिया व ताबीस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें रोहतक रेफर किया गया था। परिजनों ने बाद में इनको दिल्ली के अस्पताल में दाखिल कराया है। बुजुर्ग मां का सहारा छीना हादसे में परिवार के इकलौते सहारा बिलाल की मौत हो गई। वह प्राइवेट ड्राइवर का काम करता था। उसके चाचा मोहम्मद अकरम ने बताया कि एक साल पहले बिलाल की सगाई हो चुकी थी। अब जल्द ही शादी होने वाली थी। परिवार ने उसकी शादी की तैयारियां शुरू कर दी थी। बिलाल के पिता का 2010 में हार्ट अटैक से निधन हो चुका है। घर में बूढ़ी मां, भाई और बहन की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। सोनीपत पहुंचे दोनों के परिजन राई में हुए हादसे में घायल दोस्तों ने बिलाल और विशाल की मौत की सूचना रात को ही उनके परिवार को दे दी थी। बिलाल का चाचा मोहम्मद अकरम व अन्य यहां पहुंच गए हैं। दोनों के शवों को अस्पताल में रखा गया है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराएगी। मामले की जांच में जुटी पुलिस राई थाना पुलिस हादसे को लेकर छानबीन में लगी है। पुलिस का कहना है कि कंट्रोल रूम से एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे और सभी कार सवारों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। बिलाल और विशाल की मौत हो गई है। पुलिस की टीम दिल्ली हॉस्पिटल में एडमिट युवकों के बयान लेने के लिए भेजी गई है। फिलहाल विशाल के परिजन नहीं पहुंचे हैं।

  • Related Posts

    Supreme Court Concerned Over Pending Bail Petitions

    ] Hindi News National Supreme Court Concerned Over Pending Bail Petitions | Auto Listing System Demand नई दिल्ली3 मिनट पहले कॉपी लिंक सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को देश के अलग-अलग…

    TMC 31 सीटों के नतीजों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची:कहा- यहां जीत का अंतर SIR में कटे वोटों से कम, कोर्ट बोला- नई याचिकाएं लगाएं

    ] सुप्रीम कोर्ट में TMC ने दावा किया कि बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में 31 सीटों पर भाजपा और TMC में हार जीत का अंतर SIR में काटे गए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Supreme Court Concerned Over Pending Bail Petitions

    Supreme Court Concerned Over Pending Bail Petitions

    TMC 31 सीटों के नतीजों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची:कहा- यहां जीत का अंतर SIR में कटे वोटों से कम, कोर्ट बोला- नई याचिकाएं लगाएं

    TMC 31 सीटों के नतीजों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची:कहा- यहां जीत का अंतर SIR में कटे वोटों से कम, कोर्ट बोला- नई याचिकाएं लगाएं

    India Govt Replaces MGNREGA July 1 With VB-G RAM G

    India Govt Replaces MGNREGA July 1 With VB-G RAM G

    Rahul Gandhi Slams PM Modi Over Economic Failures

    Rahul Gandhi Slams PM Modi Over Economic Failures

    Rahul Gandhi Slams PM Modi Over Economic Failures

    Rahul Gandhi Slams PM Modi Over Economic Failures

    congress claims MeitY block rahul gandhi instagram Reel with Tamil nadu cm Vijay

    congress claims MeitY block rahul gandhi instagram Reel with Tamil nadu cm Vijay
    ×