दिल्ली में भाजपा-AAP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प:पालम अग्निकांड की शोकसभा में पहुंचे केजरीवाल, बोले- BJP पीड़ितों से नहीं मिलने दे रही

]

Comp 179 1773925852
दिल्ली के पालम इलाके में हुए अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोकसभा हुई। इसमें आम आदमी पार्टी (AAP) और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। दिल्ली के AAP प्रेसिडेंट सौरभ भारद्वाज के पहुंचने के बाद कहासुनी धीरे-धीरे धक्का-मुक्की और हाथापाई तक पहुंच गई। दरअसल, अग्निकांड के बाद अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेता लगातार पीड़ित परिवार से मिलने पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल भी आने वाले थे। उनके आने से पहले सौरभ भारद्वाज और बीजेपी विधायक कुलदीप सोलंकी भी शोकसभा में अपने-अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे थे। इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अपने मोबाइल फोन में एक वीडियो दिखाया, जिसमें बचाव कार्य के दौरान हाइड्रोलिक मशीन के फेल होने का दावा किया गया। इस पर उन्होंने प्रशासन और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। वीडियो को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज और धक्का-मुक्की में बदल गया। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं के बीच भी हंगामा हुआ, जिससे शोकसभा का माहौल प्रभावित हो गया। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें… AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है और वह पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताने आए हैं। केजरीवाल ने यह भी कहा कि अगर फायर ब्रिगेड समय पर पहुंच जाती, तो लोगों की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि BJP को पीड़ितों की चिंता नहीं है और कोई पीड़ितों से सहानुभूति जताने आता है तो भाजपा वाले किसी को उनके रिश्तेदारों से मिलने भी नहीं दे रहे। साथ ही उन्होंने इस पूरे मामले की सही जांच की मांग की।

  • Related Posts

    weather MP rajasthan Maharashtra gujarat heatwave UP bihar Uttarakhand rain snowfall

    ] Hindi News National Weather MP Rajasthan Maharashtra Gujarat Heatwave UP Bihar Uttarakhand Rain Snowfall भोपाल/जयपुर/लखनऊ/पटना2 घंटे पहले कॉपी लिंक देश में दो तरह का मौसम देखने को मिल रहा…

    30 अप्रैल से परीक्षा के दिन तक चलती रही सौदेबाजी:सीकर कोचिंग हब का काला सच…पेपर आने से पहले ही बच्चों ने 10-10 लाख में सौदा किया

    ] नीट पेपर लीक प्रकरण में सीकर कोचिंग हब का काला सच सामने आया है। यहां छात्र गिरोह की तरह पेपर आने से पहले ही उसे बेचने के लिए साथी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    weather MP rajasthan Maharashtra gujarat heatwave UP bihar Uttarakhand rain snowfall

    weather MP rajasthan Maharashtra gujarat heatwave UP bihar Uttarakhand rain snowfall

    30 अप्रैल से परीक्षा के दिन तक चलती रही सौदेबाजी:सीकर कोचिंग हब का काला सच…पेपर आने से पहले ही बच्चों ने 10-10 लाख में सौदा किया

    30 अप्रैल से परीक्षा के दिन तक चलती रही सौदेबाजी:सीकर कोचिंग हब का काला सच…पेपर आने से पहले ही बच्चों ने 10-10 लाख में सौदा किया

    30 अप्रेल से परीक्षा के दिन तक चलती रही सौदेबाजी:सीकर कोचिंग हब का काला सच…पेपर आने से पहले ही बच्चों ने 10-10 लाख में सौदा किया

    30 अप्रेल से परीक्षा के दिन तक चलती रही सौदेबाजी:सीकर कोचिंग हब का काला सच…पेपर आने से पहले ही बच्चों ने 10-10 लाख में सौदा किया

    weather MP rajasthan Maharashtra gujarat heatwave UP bihar Uttarakhand rain snowfall

    weather MP rajasthan Maharashtra gujarat heatwave UP bihar Uttarakhand rain snowfall

    हरियाणा ने दिल्ली में उठाया किशाऊ डैम पानी विवाद:केंद्रीय मंत्री ने 5 राज्यों की बुलाई बैठक; फरीदाबाद-पलवल को गंगा कैनाल से मिलेगा पानी

    हरियाणा ने दिल्ली में उठाया किशाऊ डैम पानी विवाद:केंद्रीय मंत्री ने 5 राज्यों की बुलाई बैठक; फरीदाबाद-पलवल को गंगा कैनाल से मिलेगा पानी

    Supreme Court accidents lack of lane driving on roads vehicle location tracking devices

    Supreme Court accidents lack of lane driving on roads vehicle location tracking devices
    ×