ADR रिपोर्ट- राज्यसभा के 73 सांसदों पर क्रिमिनल केस:इनमें भाजपा के सबसे ज्यादा 27 सांसद; 31 MPs के पास अरबों की संपत्ति

]

Copy Of Db Temp Cover Eod 11752869674 1773919527
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के मुताबिक राज्यसभा के 229 सांसदों में से 73 (32%) ने अपने ऊपर चल रहे क्रिमिनल केस की जानकारी दी है। वहीं करीब 14% सांसदों ने खुद को अरबपति घोषित किया है। यह रिपोर्ट 233 में से 229 सांसदों के शपथ पत्र (एफिडेविट) के आधार पर बनाई गई है। एक सीट खाली है और तीन सांसदों की जानकारी नहीं मिली। इसमें हाल ही में चुने गए 37 सांसद भी शामिल हैं। राज्यसभा के 73 सांसदों में से 36 (16%) पर गंभीर आरोप हैं। एक सांसद पर मर्डर का केस है। वहीं चार सांसदों पर हत्या की कोशिश और तीन पर महिलाओं से जुड़े अपराध के केस हैं।
31 सांसद अरबपति रिपोर्ट में बताया गया कि 31 सांसद (14%) के पास अरबों रुपए की संपत्ति है। बड़ी पार्टियों में कई सांसदों ने 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति बताई है। BJP के 6, कांग्रेस के 5, YSRCP के 4, AAP के 2, BRS के 2, NCP के 3 और अन्य दलों के 9 सांसद इस लिस्ट में हैं। एवरेज एक राज्यसभा सांसद के पास करीब 120.69 करोड़ रुपए की संपत्ति है। पार्टियों के हिसाब से औसत संपत्ति अलग-अलग है। BJP के सांसदों के पास औसतन 28.29 करोड़, कांग्रेस के पास 128.61 करोड़, TMC के पास 17.70 करोड़ और AAP के पास 574.09 करोड़ रुपए हैं। अन्य पार्टियों में YSRCP (522.63 करोड़), SP (399.71 करोड़), BJD (105.63 करोड़) और DMK (11.90 करोड़) शामिल हैं। सबसे ज्यादा संपत्ति BRS के बंदी पार्थ सराधी के पास है (5300 करोड़ से ज्यादा)। उनके बाद AAP के राजिंदर गुप्ता (5053 करोड़ से ज्यादा) और YSRCP के अयोध्या रामी रेड्डी (2577 करोड़ से ज्यादा) हैं। सबसे कम संपत्ति AAP के संत बलबीर सिंह के पास है (करीब 3 लाख रुपये)। उनके बाद मणिपुर के महाराजा सनाजाओबा लीशेम्बा (करीब 5 लाख) और TMC के प्रकाश चिक बराइक (करीब 9 लाख) हैं।

  • Related Posts

    weather MP rajasthan Maharashtra gujarat heatwave UP bihar Uttarakhand rain snowfall

    ] Hindi News National Weather MP Rajasthan Maharashtra Gujarat Heatwave UP Bihar Uttarakhand Rain Snowfall भोपाल/जयपुर/लखनऊ/पटना2 घंटे पहले कॉपी लिंक देश में दो तरह का मौसम देखने को मिल रहा…

    30 अप्रैल से परीक्षा के दिन तक चलती रही सौदेबाजी:सीकर कोचिंग हब का काला सच…पेपर आने से पहले ही बच्चों ने 10-10 लाख में सौदा किया

    ] नीट पेपर लीक प्रकरण में सीकर कोचिंग हब का काला सच सामने आया है। यहां छात्र गिरोह की तरह पेपर आने से पहले ही उसे बेचने के लिए साथी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    weather MP rajasthan Maharashtra gujarat heatwave UP bihar Uttarakhand rain snowfall

    weather MP rajasthan Maharashtra gujarat heatwave UP bihar Uttarakhand rain snowfall

    30 अप्रैल से परीक्षा के दिन तक चलती रही सौदेबाजी:सीकर कोचिंग हब का काला सच…पेपर आने से पहले ही बच्चों ने 10-10 लाख में सौदा किया

    30 अप्रैल से परीक्षा के दिन तक चलती रही सौदेबाजी:सीकर कोचिंग हब का काला सच…पेपर आने से पहले ही बच्चों ने 10-10 लाख में सौदा किया

    30 अप्रेल से परीक्षा के दिन तक चलती रही सौदेबाजी:सीकर कोचिंग हब का काला सच…पेपर आने से पहले ही बच्चों ने 10-10 लाख में सौदा किया

    30 अप्रेल से परीक्षा के दिन तक चलती रही सौदेबाजी:सीकर कोचिंग हब का काला सच…पेपर आने से पहले ही बच्चों ने 10-10 लाख में सौदा किया

    weather MP rajasthan Maharashtra gujarat heatwave UP bihar Uttarakhand rain snowfall

    weather MP rajasthan Maharashtra gujarat heatwave UP bihar Uttarakhand rain snowfall

    हरियाणा ने दिल्ली में उठाया किशाऊ डैम पानी विवाद:केंद्रीय मंत्री ने 5 राज्यों की बुलाई बैठक; फरीदाबाद-पलवल को गंगा कैनाल से मिलेगा पानी

    हरियाणा ने दिल्ली में उठाया किशाऊ डैम पानी विवाद:केंद्रीय मंत्री ने 5 राज्यों की बुलाई बैठक; फरीदाबाद-पलवल को गंगा कैनाल से मिलेगा पानी

    Supreme Court accidents lack of lane driving on roads vehicle location tracking devices

    Supreme Court accidents lack of lane driving on roads vehicle location tracking devices
    ×